BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2023, 6:18 pm
NEWS : संयुक्त संविदा मुक्ति मोर्चा राजस्थान के बैनर तले संविदा कार्मिकों ने नियमितिकरण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। संयुक्त संविदा मुक्ति मोर्चा राजस्थान के बैनर तले 17 जुलाई को 22 गोदाम जयपुर में राजस्थान के सभी विभागों के संविदा कर्मियों द्वारा किए जा रहे गांधीवादी तरीके से शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन को सरकार द्वारा लाठीचार्ज कर जबरन कुचलने का आरोप लगाते संविदा कर्मियों ने आक्रोश जताया है। इसी के चलते अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) को राष्ट्रीय स्व्वास्थ्य मिशन अन्तर्गत कार्यरत संविदा कार्मिको द्वारा नियमिति करण हेतु ज्ञापन सौंपा गया है। सरकार द्वारा अपने जन घोषणा पत्र में संविदा कर्मियों को नियमित करने का वादा किया था पर उसके नाम पर सरकार सीएसआर रूल्से थोपे जा रहे है, जिसके ना ओर है, ना ही छोर है। सरकार सीएसआर रूल्स के नाम पर छलावा कर रही है। जब संविदा कर्मी इसका विरोध कर रहे है तो इनके उपर  लाठीचार्ज किया जा रहा है, जो कि कतई बर्दाश्त नहीं है । राजस्थान सरकार द्वारा संविदा कर्मियों को रक्तरंजित कर जन सम्मान किया जा रहा है, आगामी चुनाव में इसका जवाब सरकार को दिया जाएगा। मांगे नहीं माने जाने आन्दोलन को गति प्रदान कर अन्य गतिविधियो के माध्यम से विरोध किया जावेग। 
इस मौके पर खुशवन्त कुमार हिण्डोनिया, इशरत जहां, राजाराम जाट, अनिल शर्मा, नारायण बुनकर, रामसिंह, राकेश शर्मा, अनिल सैनी, राजेश अजमेरा, शंकर वैष्णव, देवीलाल भील, कमलेश पटवा, टीना दाधिच, डिम्पल राछौया आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE