BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 18, 2023, 6:25 pm
GYAPAN : पोस्ट ऑफिस के अल्प बचत अभिकर्ताओं ने 12 साल की उपेक्षाओं से दुखी होकर सौंपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। शहर में पोस्ट ऑफिस के अल्प बचत अभिकर्ताओं ने पिछले 12 वर्षों से भारत सरकार की उपेक्षाओं से दुखी होकर आज जिला कलेक्टर कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ के तले तहसीलदार कविता कड़ेला को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सन 1960 में बनाए गए एजेंसी सिस्टम में आमूलचूल परिवर्तन की आवश्यकता है। सन 1972 में बनाए गए नियम के तहत आज भी महिला प्रधान अभिकर्ता धन निवेश कराने को बाध्य है। जो कि डिजिटल परिवेश में व्यवहारिक नहीं है। उन्हीं नियमों के अनुपालन को लेकर डाकघर के कर्मचारी अभिकर्ताओं का उत्पीड़न और शोषण कर रहे हैं। सुकन्या समृद्धि योजना व महिला सम्मान बचत योजना से अभिकर्ताओं को सम्बद्ध नहीं किया गया है। श्यामला गोपीनाथ कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर एजेंट का कमीशन 1 प्रतिशत से घटाकर आधा प्रतिशत कर दिया गया और कुछ योजनाओं में शून्य कर दिया गया।जो कि सरासर अन्याय है। देश में जनप्रतिनिधियों द्वारा पोस्ट ऑफिस के अभिकर्ताओं की समस्याओं से अवगत होने के बावजूद निराकरण के लिए गंभीरता से नहीं लिया गया। ज्ञापन में इस प्रकार की 9 सूत्रीय मांगे रख निराकरण के लिए सरकार का ध्यान आकृष्ट किया गया। यहां बताते चलें कि देशभर में पोस्ट ऑफिस के 5 लाख अभिकर्ता है, जिससे उनके परिवार के 50 लाख लोगों का लालन-पालन होता है। 280 जिलों में आज ज्ञापन सौंपा गया। मांगे नहीं माने जाने पर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान भी किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE