मन्दसौर। वन विभाग के सामने बंजर भूमि पर व्रक्षा रोपण किया गया। आज पंच अभियान के अंतर्गत जिला विधिक प्राधिकरण के द्वारा वन विभाग के साथ और सार्थक एनजीओ के सहयोग से वन विभाग के सामने बंजर भूमि पर वृक्षारोपण किया गया जिसमे न्यायाधीश महोदय मन्दसौर कलेक्टर दिलीप कुमार यादव,एसपी अनुराग सुजानिया,नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी बंशीलाल गुर्जर,सभी न्यायाधीश महोदय एवं कालेज,स्कूल के स्टूडेंट मौजूद रहे और वृक्षा रोपण किया जिला विधिक प्राधिकरण का यह उद्देश्य है कि जो वृक्षा रोपण किया जा रहा हैं उसके बाद ये जो पौधे लगाए गए इनका संरक्षण किया जाए सार्थक एनजीओ द्वारा इन पौधों, वृक्षो की देखरेख की जाएगी और समय समय पर रखरखाव किया जायेगा।