BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 10:27 am
KHABAR :  जनसुनवाई में आ रहे आवेदनों में उजागर, कालोनी में सीसी रोड न नाली, न लगे बिद्युत पोल कॉलोनाइजर पर रोड बैचने के भी लगे आरोप, पढे़ खबर  

Share On:-

छतरपुर। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की मंशा के ठीक विपरीत जिले में हो रहे कारनामे अक्सर जनसुनवाई में आ रहे आवेदनों में उजागर होते रहते हैं। जो सरकार की छबि धूमिल करने में लगे लोगों के चेहरा बेनकाब कर रहे हैं ऐसा ही एक मामला छतरपुर शहर के वार्ड क्रमांक 15 में स्थित बाहूबली पुरम् कालोनी के रहवासियों ने मंगलवार को कलेक्टर जन सुनवाई में एक शिकायती आवेदन देकर कलेक्टर छतरपुर के संज्ञान में लाया है। जिसमें रहवासियों का कहना है कि बाहुबली पुरम् कालोनी में बर्षाे से सीसी रोड नाली, बिजली पोल न होने की वजह से हम सभी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में जीवनयापन करने को मजबूर हैं, क्योंकि कॉलोनाइजर अभय कुमार जैन तनय प्रेमचंद जैन कालोनी की सीसी रोड, नाली, विद्युतीकरण की समसयाओं को नजर अंदाज कर ठीक उसके विपरीत शासन प्रशासन से बैखौफ होकर कालोनी के प्रस्तावित रोड को प्लाट के रूप में बैचने की मनमानी व धोखाधड़ी के जिन कारनामो को वह अंजाम दे रहा है, उससे प्लाट क्रेता दिन रात परेशान है जिससे उनके मन में शासन व प्रशासन के प्रति असंतोष पनपने से सरकार की छबि धूमिल हो रही हैं, लेकिन कालोनाइजर को इस बात की भी कोई परवाह नहीं है,इन सभी समस्याओं से परेशान होकर कालोनी रहवासियों ने जन सुनवाई में कलेक्टर छतरपुर को आवेदन सौपते हुए कालोनी में सीसी रोड नाली,विद्युतीकरण का कार्य करवाने व रोड के अबैध विक्रय पर रोक लगवाने का आग्रह किया है,बिषय की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर व्दारा तहसीलदार छतरपुर ,सीएमओ नगर पालिका छतरपुर को प्राप्त आवेदन पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई के दौरान कालोनी रहवासी भूपेंद्र सिंह बुन्देला,मोनू जैन, एच एस गुप्ता, मनोज जैन, इन्दपाल सिंह,शान्तनु राजा, अरविंद तिवारी, सहित सभी लोग मौजूद रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE