नीमच। भारत स्काउट एवं गाईड म.प्र. जिला संघ नीमच की साधारण, आजीवन, संस्थागत सदस्यता के इच्छुक भारतीय नागरिक जिसके विरूद्ध कोई आपराधिक प्रकरण दर्ज न हो तथा जिन्हें भारत स्काउट एवं गाइड की नीति, सिद्धांत, उद्देश्यों में आस्था हो, निर्धारित शुल्क के साथ सदस्यता आवेदन 10 अगस्त 2023 तक जिले के उ.मा.वि. नीमच, जावद एवं मनासा में जमा करावें। साधारण सदस्यता शुल्क 51 रूपये प्रति सदस्य, आजीवन सदस्यता शुल्क 501 रूपये प्रति सदस्य एवं संस्थागत सदस्यता शुल्क 551 रूपये प्रति संस्था है। इच्छुुक व्यक्ति आवेदन पत्र की पूर्ति कर मय शुल्क के साथ उत्कृष्ट उ.मा.वि.नीमच, कन्या उ.मा.वि. जावद एवं कन्या उ.मा.वि. मनासा को प्रस्तुत कर सकते हैं।