BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 11:18 am
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं एवं जनता से जुड़े कार्यों पर रहेगा फोकस- समारिया, जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलेक्टर पियूष समारिया ने मंगलवार को डीआरडीए हॉल में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विभागवार फ्लैगशिप योजनाओं व कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि फ्लैगशिप योजनाओं एवं आम जनता से जुड़े कार्यों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दें।

जिला कलेक्टर ने कहा कि विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा के लिए प्रत्येक सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित होगी। उन्होंने अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, सार्वजनिक निर्माण विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि विभाग सहित विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओ, बजट घोषणाओं एवं महत्वपूर्ण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में विद्युत और नल कनेक्शन की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों पर शौचालय एवं विद्युतीकरण, पेंशन सत्यापन, विद्यालय भवनों की स्थिति, खरीफ की फसलों की बुवाई, जिले में पौधारोपण एवं भूमि आवंटन की स्थिति सहित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने विभागों से आपस में समन्वय करके कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला परिषद मुख्य कार्यकारी अधिकारी धायगुडे स्नेहल नाना, अतिरिक्त जिला कलक्टर अभिषेक गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुगलाल, एडीएम भूमि अवाप्ति शैलेश सुराणा, एसीईओ राकेश पुरोहित सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE