मोरवन। गंभीरी नदी रावले के पीछे मोरवन में एक मगरमच्छ दिखाई देने से लोगों में हड़कंप का माहौल है। मंगलवार को सुबह गंभीरी नदी रावले के पीछे पानी में तैरता मगरमच्छ नजर आने के बाद स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना वन विभाग के अमले को दी। इसके बाद वन अमले ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है। इसी पानी में मगरमच्छ नजर आने से प्रशासन सर्तक हो गया। अब यहां एक पिंजरा लगाया गया हैं। मगरमच्छ दिखाई देने के बाद लोगों में भय का वातावरण बन गया है। वन विभाग के अमले ने स्थानीय लोगों से फिलहाल नदी के किनारे न जाने की अपील की है।