झाबुआ। कलेक्टर तन्वी हुड्डा एवं पुलिस अधीक्षक अगम जैन द्वारा आगामी निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए विकासखंड थांदला के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला, शासकीय माध्यमिक विद्यालय खजुरी, शासकीय उत्कृष्ट प्राथमिक विद्यालय टीमरवानी, शासकीय प्राथमिक विद्यालय बेडावा एवं शासकीय हाई स्कूल बेडावा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। हुड्डा द्वारा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने एवं मतदान केंद्रों पर किसी भी मतदाता को कोई परेशानी ना हो इसके के लिए विभिन्न मतदान केंद्रों पर पेयजल, प्रकाश, शौचालय, रैंप आदि व्यवस्थाओं हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला तरुण जैन, तहसीलदार अनिल बघेल एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।