BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 12:36 pm
BIG NEWS : सीआरपीएफ की जन्मस्थली नीमच से कुछ किलोमीटर की दूरी, जब विस्फोटक व बम बनाने की सामग्री के साथ पकड़ाए थे देशद्रोही संगठन सूफा के ये सदस्य तो एक्शन में आई खाकी, अब इस राज्य की पुलिस के हत्थे चढ़े रतलाम के इमरान और मोहम्मद, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। जिले के रहने वाले दो आरोपियों को महाराष्ट्र पुलिस ने जयपुर सीरियल ब्लास्ट की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार हुए इमरान खान और मोहम्मद यूनुस निवासी रतलाम पर 5-5 लाख रुपए का इनाम घोषित था। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को लंबे समय से इनकी तलाश थी। इनके कुछ साथी पहले से जेल में बंद हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व सोमवार को एनआईए ने एमपी के रतलाम में छापा मारा था। टीम ने जयपुर को दहलाने की साजिश के मास्टरमाइंड इमरान पिता शरीफ की प्रॉपर्टी अटैच की थी। इमरान अपने पोल्ट्री फॉर्म में साथियों को आईईडी बम बनाने की ट्रेनिंग देता था। वह पहले से जेल में बंद है। पुणे पुलिस की मानें तीन आरोपी 18-19 जुलाई की दरमियानी रात 3 बजे बाइक चुराने की फिराक में थे। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने कोथरुड इलाके से दो आरोपियों को पकड़ लिया। इनका एक साथी भागने में सफल रहा है। शुरूआती पूछताछ में शक होने पर आरोपियों को उनके घर ले जाकर तलाशी ली गई।

पुणे सीपी रितेश कुमार के मुताबिक, पूछताछ में सामने आया कि इमरान खान और मोहम्मद यूनुस साकी एनआईए के वांटेड हैं। इनके घर से एक लाइव राउंड, 4 मोबाइल, लैपटॉप बरामद हुए। आज दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एटीएस और एनआईए को भी सूचित किया है।

पहले राजस्थान के निम्बाहेड़ा में पकड़ाए थे तीन साथी- 
जयपुर ब्लास्ट के साजिशकर्ता देशद्रोही संगठन सूफा से जुड़े हुए हैं। 30 मार्च 2022 में राजस्थान के निंबाहेड़ा से संगठन के तीन सदस्य जुबेर, अल्तमश शेरानी और सैफुल्ला विस्फोटक और बम बनाने की सामग्री के साथ पकड़े गए थे। इनसे पूछताछ के बाद टोंक (राजस्थान) से फरहान और मुजीब को गिरफ्तार किया गया था। रतलाम पुलिस ने मास्टरमाइंड इमरान पिता शरीफ खान, आमीन फावड़ा और आमीन पिता अब्दुल समद को पकड़कर राजस्थान पुलिस को सौंपा था। मामला आतंक और टेरर फंडिंग से जुड़े होने पर 10 महीने पहले भी एनआईए की टीम रतलाम आई थी। जांच एजेंसी ने जांच पूरी कर जयपुर की स्पेशल एनआईए कोर्ट में 11 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। इन पर सीरियल ब्लास्ट कर जयपुर को दहलाने की साजिश का आरोप है।

इनके खिलाफ दायर की चार्जशीट-
इमरान पिता मोहम्मद शरीफ, आमिर खान उर्फ आमीन फावड़ा, मोहम्मद आमीन पटेल, सैफुल्लाह खान पिता रमजानी अली, अल्तमश खान, जुबेर खान पिता फकीर मोहम्मद, मजहर खान पिता इसराइल खान, फिरोज खान पिता फकीर मोहम्मद, मोहम्मद यूनुस पिता याकूब याकी, इमरान खान उर्फ इमरान कुंजड़ा पिता मोहम्मद यूनुस (सभी निवासी रतलाम), आकिफ अतीक निवासी ठाणे, महाराष्ट्र।

तीन और आतंकियों की संपत्ति हो सकती है अटैच
जयपुर में सीरियल ब्लास्ट करने के लिए 12 किलो आरडीएक्स ले जाने वाले रतलाम के तीन और आरोपियों की संपत्ति भी एनआईए अटैच कर सकती है। इसके लिए एनआईए ने इन तीनों की संपत्ति की संबंधित विभागों से जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। आरोपियों में अल्तमश शेरानी, सैफुद्दीन उर्फ सैफुल्लाह पिता रमजानी (दोनों निवासी शेरानीपुरा रतलाम) और जुबेर पिता फकीर मोहम्मद निवासी आनंद कॉलोनी, रतलाम शामिल हैं। संपत्ति अटैच करने के लिए संबंधित विभागों से जानकारी जुटाई जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE