BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 1:03 pm
BIG NEWS : 78 हजार से स्टूडेंट्स के खातों में सिंगल क्लिक से सीएम करेंगे 196 करोड़ रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर, कल लाल परेड ग्राऊंड में प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह कार्यक्रम, पढ़े खबर  

Share On:-

भोपाल। स्टूडेंट्स के लिए अच्छी खबर है, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 20 जुलाई को राजधानी भोपाल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में सिंगल क्लिक कर 78 हजार से अधिक स्टूडेंट्स के खाते में 196 करोड़ रुपए से अधिक सीधे ऑनलाइन ट्रांसफर किए जाएंगे, ऐसे में हर बच्चे के खाते में 25-25 हजार रुपए आएंगे। कार्यक्रम के बाद तुरंत अपने खाते का बैलेंस चेक करें, अगर आपके खाते में पैसा नहीं आया है, तो आप इस संबंध में संबंधित जिले के अफसरों को तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।
राजधानी भोपाल में स्थित लाल परेड ग्राउंड पर 20 जुलाई को प्रतिभाशाली विद्यार्थी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इस अवसर पर उन स्टूडेंट्स के खाते में 25-25 हजार रुपए डाले जाएंगे, जिन स्टूडेंट्स ने कक्षा 12 वीं एग्जाम में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं, इन स्टूडेंट्स की संख्या प्रदेश में करीब 78641 है, जिनके खातों में कुल 196 करोड़ 60 लाख रुपए डाले जाएंगे।
दरअसल ये योजना प्रदेश सरकार द्वारा होनहार बच्चों को लैपटॉप उपलब्ध कराने के लिए शुरू की गई है, ताकि बच्चे अपनी आगे की शिक्षा में हाइटेक सुविधाओं का लाभ ले सकें, इसलिए टॉपर बच्चों को 25-25 हजार रुपए लैपटॉप खरीदने के लिए दिए जाएंगे, जिससे वे अपने परिजनों के साथ जाकर अपनी मनपसंद का लैपटॉप खरीद सकें। लैपटॉप की जगह पैसा देने का मुख्य उद्देश्य ये है कि कहीं लैपटॉप में कोई खराबी निकल आए या हजारों की संख्या में खरीदे गए लैपटॉप में अगर भ्रष्टाचार हो गया तो निश्चित ही बच्चों के साथ भी धोखा हो जाएगा, इसलिए बच्चों के खाते में लैपटॉप का पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है, ताकि वे खुद अपनी पसंद से लैपटॉप खरीदें, जिसकी गारंटी, वारंटी भी वे दुकानदार से ले सकते हैं और उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत भी नहीं आएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE