मंदसौर। पुलिस अधीक्षक जिला मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा लूट, चोरी, डकैती एवं संपत्ति संबंधी अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान के दौरान निर्देश पर कार्यवाही करते हुए एवं अति पुलिस अधीक्षक गौत्तम कुमार सोलंकी, एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिह के मार्गदर्शन तथा जितेन्द्र पाठक थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व मे तत्काल अलग-अलग टीमो का गठन कर तकनीकी व मुखबीर तन्त्रो की सहायता लेकर वकील बंजारा की तलाश नीमच के थाना कुकडेश्वर क्षेत्र मे, शामगढ थाना क्षेत्र के भगुनिया क्षेत्र मे, भोपाल, रायसेन, उज्जेन तथा देवास मे हर संभव स्थान पर लताश की गई। घटनास्थल के आसपास क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगाले गये तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर 5000 रुपये का पुरुस्कार उद्घोषित किया गया।
उनि धर्मेश यादव को विश्वनीय मुखबीर द्वारा दिनांक 18 जुलाई 23 को सूचना प्राप्त हुई कि विडियो फुटेज मे दिख रहे हुलिये का व्यक्ति ग्राम मण्डला थाना सदर कोतवाली जिला निम्बाहेडा राजस्थान मे छुपा हुआ है। सूचना पर तत्काल रवाना होकर उनि धर्मेश यादव मय फौर्स के संदीग्ध व्यक्ति को ग्राम मण्डला से पकडकर पुछताछ कर नाम पता पुछते उसने अपना नाम वकील पिता पन्नालाल बंजारा उम्र 33 साल नि ग्राम भगुनिया थाना शामगढ का होना बताया। जिसे उनि धर्मेश यादव की टीम के द्वारा हिरासत मे लिया गया जो आरोपी का न्यायालय से पुलिस रिमाण्ड लेकर माल मश्रुका बरामद किया जावेगा।
उक्त कार्यवाई में निरी जितेन्द्र पाठक, धर्मश यादव, प्रआर 488 राकेश गेहलोद, प्रआर 459 चन्द्रप्रकाश, प्रआर 91 संजय सिंह, आर 507 राहुल पाटीदार, आर 253 नारायण डाबी, आर 696 सुभाष, आर 442 नरेन्द्र जोशी की सराहनिय भूमीका रही।