नीमच। जिले में बारिश का क्रम रूक-रूककर बना हुआ है। मंगलवार को जिले में बारिश नहीं हुई। सूरज के तीखे तेवरों ने नागरिकों तेज उमस व गर्मी क अहसास कराया। बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। जबकि कुछ-कुछ अंतराल में बादल भी छा रहे हैं। ऐसे में जिलेवासियों को झमाझम बारिश का इंतजार है। मौसम विभाग ने आज एमपी के 27 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक एचएस पांडे ने बताया कि वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन बीकानेर (राजस्थान), शिवपुरी, मंडला होते हुए बंगाल तक गुजर रही है। दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम एक्टिव हैं। दो दिन तक पूर्वी मध्यप्रदेश में बारिश की कमी रहेगी। लेकिन नॉर्थ - वेस्ट बंगाल के ऊपर एक और साइक्लोनिक सर्कुेलेशन बन रहा है। 20 जुलाई से एक और नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। यह प्रदेश को 26 जुलाई तक भिगोएगा। आज एमपी के 27 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
इन जिलों में होगी झमाझम बारिश-
मौसम विभाग की मानें तो आज आगर-मालवा में अति भारी बारिश हो सकती है। यहां 24 घंटे में 8 इंच तक पानी गिरने का अनुमान है। जबकि रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, उज्जैन, सिवनी और बालाघाट, बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, देवास, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, दमोह और सागर में भारी बारिश की संभावना है। यहां ढाई से साढ़े 4 इंच तक पानी बरस सकता है। वहीं भोपाल, विदिशा, राजगढ़, हरदा, खंडवा, इंदौर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश होगी।