खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा की अध्यक्षता में 7 अगस्त से प्रारंभ होने वाले मिशन इंद्रधनुष के संबंध में डिस्ट्रिक टास्क फोर्स बैठक आयोजित हुई। जिसमे मिशन इंद्रधनुष की तैयारियों व टीकाकरण की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की गई। इस बैठक में सीएमएचओ ड़ॉ.एम एस सिसोदिया, जिला टीकाकरण अधिकारी ड़ॉ. संजय भट्ट के साथ अन्य सभी विभागों के नोडल अधिकारी भी उपस्थित थे।
कलेक्टर वर्मा ने सभी विभागों को मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए। मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम का संचालन तीन चरणों में होगा। पहला चरण समाप्त हुआ है। 11/08/23 - 16/08/23 09/09/23 - 14/09/23 को संचालित किया जाना है। जिसमे सभी 0 से 5 वर्ष के छूटे बच्चे व गर्भवती महिलाओ का टीकाकरण किया जावेगा।