बडवानी। आशा ग्राम ट्रस्ट द्वारा चोकसी वाला ज्वेलर्स कुक्षी एवं बड़वानी के आर्थिक समन्वय से संचालित निराश्रित मानसिक रोगियों के आशा आश्रय गृह में पारिवारिक माहौल के साथ मनो रोगियों को उपचार के साथ साथ विभिन्न गतिविधियों से जोड़कर स्वावलंबी भी बनाया जा रहा है। इस परिवेश की प्राकृतिक एवं मनोवैज्ञानिक उपचार थेरेपी से मनोरोगी शीघ्र लाभान्वित होकर पुनः मनो चेतना पाकर अपने परिवार एवं परिजनों के निवास स्थान का पता बताने में सफल हो जाते हैं। इसी का कारण है कि डेढ़ वर्ष के अल्प समय में 20 ऐसे मनोरोगी अपने परिवार में पुनः लौट सके हैं जो रास्ता भटक कर घर से निकल गए थे। संयोग से आज अंतर्राष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस भी है जिसमे परिवार से बिछड़े दो मनो रोगियों को प्रधान जिला न्यायाधीश आनंद कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में एवं जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मानवेंद्र पवार एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलीप सिंह मुजाल्दा, ट्रस्ट के सचिव डॉ शिवनारायण यादव राजेंद्र चोकसी की उपस्थिति में सह सम्मान परिजनों के सुपुर्द किया गया। आज का अंतरराष्ट्रीय नेल्सन मंडेला दिवस को 67 मिनट के नाम से भी जाना जाता है। जिसके तहत उक्त अवधि में विश्व और मानव कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए। मनो रोगियों को जिला चिकित्सालय के सेवाभावी चिकित्सक डॉ राहुल पाटीदार के चिकित्सकीय मार्गदर्शन में मनौपचार किया जाता है। इस आश्रय गृह के संचालन में चोकसी वाला ज्वेलर्स कुक्षी एवं बड़वानी के राजेंद्र चोकसी सतत इस केंद्र पर अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। चिकित्सा सेवा का यह प्रकल्प समान मानव अधिकार एवं समरस समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। गुजरात के ग्राम पोइली जिला पांच महल के राठौड़ परिवार को जैसे ही आश्रय गृह के द्वारा बताया गया कि उनका पुत्र शैलेश राठौड़ यहां उपचार रत होकर ठीक हो गया है वैसे ही वह तुरंत उसे लेने के लिए आज आशा आश्रय ग्रह पहुंचे। इसी प्रकार धार जिले के ग्राम घोड़ा विकासखंड बाग के समरथ भी 1 वर्ष से घर से लापता थे जिसे ठीक होने के बाद परामर्श के द्वारा आश्रय ग्रह में मिली जानकारी के आधार पर परिवार से संपर्क साधा गया वह भी आज अपने पुत्र को लेने के लिए आश्रय गृह आए जिनकी विदाई अतिथियों की उपस्थिति में की गई। इस अवसर पर असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल विनीता डाबी, आशाग्राम ट्रस्ट के न्यासी व कार्यकर्ता एवं आशा आश्रय गृह के समाधान पाटील, साधना भावसार उपस्थित थे।