मनासा। देवरी खवासा में बुधवार सुबह 11 बजे सुदामापुरी धर्मशाला में महारक्तदान शिविर आयोज़न को लेकर आवश्यक बैठक रखी गई। जिसमें देवरी खवासा सहित 17 पंचायतों के सरपंच, सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग कार्यकर्ता शामिल हुए। कलेक्टर दिनेश जैन के आदेशानुसार नीमच जिले मे आगामी 12 अगस्त 2023 को होने वाले महा रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए उपस्थित सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान उपस्थित ग्रामीणजन को एसडीएम पवन बारिया ने इस अभियान मे हर वर्ग के युवा महिलाओ बालिकाओ को शामिल होने लिये अपील की है और रक्तदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।
कार्यक्रम के दौरान डिप्टी कलेक्टर किरण आंजना, एसडीएम पवन बारिया, तहसीलदार बीके मकवाना, जनपद सीईओ डीएस मशराम, ब्लड बैंक अधिकारी सत्येंद्रसिंह सहित कई ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आभार सरपंच प्रतिनिधि अम्बाराम गुर्जर ने माना। मीटिंग की पूरी व्यवस्था सरपंच प्रतिनिधि अंबाराम गुर्जर व सचिव दिनेश जोशी के द्वारा की गई।