BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 2:35 pm
KHABAR : दो दिन अनशन कर लौटा पात्र दिव्यांग, नहीं मिली बैटरी चलित ट्राइ साइकिल, फुटपाथ पर गुजारते देख लोगों ने खटिया उपलब्ध कराई, पढे़ खबर  

Share On:-

मुरैना। दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के सामने बैठा था दिव्यांग भास्कर संवाददाता । मुरैना अंबाह कस्बे की थरा पंचायत के जालौनी गांव में रहने वाले एक दिव्यांग को 6 माह पहले बैटरी चलित ट्राई साइकिल के लिए पात्र घोषित किया गया। लेकिन अब तक उसे ट्राई साइकिल नहीं मिली। दिव्यांग सोमवार सुबह 7 बजे से पुनर्वास केंद्र पर अनशन पर बैठ गया। रात फुटपाथ पर गुजारते देख लोगों ने खटिया उपलब्ध कराई गई। लेकिन उसे ट्राई साइकिल नहीं मिली। इसके बाद लोगों ने समझा बुझाकर उसे वापस घर भेज दिया। जारौली गांव का शैलेंद्र तोमर पैरों से दिव्यांग है।


शैलेंद्र ने बताया 29 अक्टूबर 2022 में अंबाह में एक कैंप लगा। जिसमें उसे ट्राई साइकिल के लिए पात्रता पर्ची मिली। लेकिन साइकल नहीं मिली। शैलेंद्र सोमवार सुबह 7 बजे दिव्यांग पुनर्वास केंद्र मुरैना आया। यहां उसने अनशन शुरू कर दिया। केंद्र प्रभारी मनीष शर्मा ने उससे कहा स्टॉक में ट्राई साइकिल नहीं है। लेकिन शैलेंद्र ने अनशन खत्म नहीं किया। मंगलवार फिर अधिकारियों ने उसे समझाया।


मामले की जानकारी सीएमएचओ डॉ. राकेश शर्मा को लगी। मामला पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग से जुड़ा था। फिर भी डॉ. शर्मा ने कहा वे मामले में पात्रता के आधार पर उनकी सहायता का प्रयास करेंगे। फिलहाल दिव्यांग अधिकारियों के समझाने और आश्वासन के बाद लौट गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE