BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 3:16 pm
REPORT : स्कूल ट्रैफिक नोडल अधिकारियों के मंदसौर ब्लॉक का प्रशिक्षण संपन्न, पढ़े पीडी बैरागी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय तथा परिवहन विभाग के निर्देशों के अनुरूप पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में मंदसौर ब्लॉक के समस्त स्कूलों के स्कूल ट्रैफिक नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक 1 में आज संपन्न हुआ।
जिला कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा मंदसौर जिले के समस्त स्कूलों में से प्रत्येक स्कूल से एक स्कूल ट्रैफिक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था ।
स्कूल ट्रैफिक नोडल अधिकारी शाला स्तर पर नाबालिक बच्चों के वाहन लेकर स्कूल आने पर प्रतिबंध लगाना, स्कूल स्टाफ द्वारा हेलमेट तथा सीट बेल्ट लगाकर शाला परिसर में प्रवेश करना, स्कूल स्तर पर प्रत्येक माह सड़क सुरक्षा प्रशिक्षण आयोजित करवाना तथा अन्य शासन के दिशा निर्देशों का शाला स्तर पर प्रचार प्रसार तथा पालन करवाना आदि कार्य करेंगे।
इसके लिए विभिन्न सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित प्रेजेंटेशन से यातायात थाना प्रभारी शैलेंद्रसिंह चौहान द्वारा प्रत्येक स्कूल से एक शिक्षक को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट स्कूल क्रमांक 1 के प्रधानाचार्य अशोक रतनावत, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी रीना किराडे, पूजा मुकाती, जिला क्रीड़ा अधिकारी अशोक शर्मा, एनसीसी अधिकारी विजय सिंह पूरावत, जितेंद्र कनौजिया उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE