बागली। भाजपा को छोड़ कांग्रेस में आए पुर्व मंत्री दीपक जोशी के तेवर भाजपा के प्रति काफी तेज दिखाई दे रहे हैं। बागली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने भाजपा पर कई अनेक आरोप लगाते हुए कहा है कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, शिवराज सरकार में 80ः कमीशन खोरी है।जबकि प्रदेश में शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार कुछ खास नहीं कर पाई है।
जोशी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हाटपिपल्या में बागली को जिला बनाने की बात पर कहा था प्राण जाए लेकिन वचन नहीं जाए लेकिन आज तक बागली जिला नहीं बना पाया है। जोशी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पटवारी भर्ती में हुए घोटाले भी सरकार की मिलीभगत से हुआ है, क्योंकि यदि इतने युवाओं का सिलेक्शन पटवारी में हुआ है तो नौकरी कैसे देते हैं। जबकि मध्य प्रदेश सरकार कर्ज में डूबी हुई है और शिवराज सिंह इस कर्ज को कहां से चुकाएंगे। जोशी ने कहा कि देवास जिले का दुर्भाग्य है कि यहां पर आज भी एक भी मेडिकल व इंजीनियरिंग के लिए कॉलेज नहीं बन पाए हैं। प्रेस वार्ता के दौरान जोशी ने भाजपा सरकार पर निशाने साधे और कई गंभीर आरोप लगाए हैं।