BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 3:56 pm
BIG NEWS : रेत की रॉयल्टी को लेकर हुआ विवाद, होटल संचालकों के ऊपर फायरिंग, 4 लोग घायल, पुलिस ने किया 6 आरोपियों को गिरफ्तार, चार वाहन भी जप्त, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मंगलवार को सदर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे स्थित हीरा होटल पर रॉयल्टी नाका कर्मियों व होटल संचालकों के बीच उपजे विवाद, मारपीट व फायरिंग के मामले में सदर थाना पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में तीन बोलेरो सहित चार वाहन को जप्त किया गया है। मंगलवार शाम हुई फायरिंग की घटना में 4 लोग घायल हुए थे जिसमें से एक गंभीर घायल को उदयपुर रेफर किया था।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि मंगलवार शाम को बिना रॉयल्टी बजरी परिवहन वालों को सहयोग देने की आशंका में रॉयल्टी नाका कर्मियों का हाईवे पर रिठोला चौराये के पास हीरा होटल के संचालकों से विवाद हुआ। नाकाकर्मियों ने अपने अन्य साथियों को बुलाकर होटल पर हमला कर दिया। नाकाकर्मियों ने विवाद बढने पर भुपेन्द्रसिंह उर्फ टम्मु को मौके पर बुला लिया जिसने आते ही बारह बोर बन्दुक से फायर कर दिया, जिससे चार व्यक्ति फायरिंग से घायल हुये है। घायल डालु जाट की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। 
शहर के नजदीक हुई फायरिंग की वारदात की गम्भीरता को देखते हुये एएसपी बुगलाल मीना व डीएसपी बुद्धराज टांक के निर्देशन में थानाधिकारी सदर चितौडगढ हरेंद्र सिंह सौदा मय जाब्ता व डीएसटी टीम जाब्ता द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये घटना में शामिल आरोपियों बराड़ा थाना सदर चित्तौड़गढ़ निवासी 55 वर्षीय करणसिंह पुत्र गोविन्दसिंह राजपुत, 40 वर्षीय बलवन्तसिंह उर्फ बलविरसिंह पुत्र भगवतसिंह राजपुत, 24 वर्षीय जीवन पुत्र मुलचन्द्र रावत, हाउसिंग बोर्ड कुम्भानगर चितौडगढ निवासी 40 वर्षीय मुकेश पुत्र मोहनलाल छीपा, करणीमाता का खेड़ा प्रतापनगर चितौडगढ निवासी 28 वर्षीय दिनेश पुत्र रुपलाल कीर व लालजी का खेड़ा थाना सदर चितौडगढ निवासी 26 वर्षीय सुखदेव पुत्र किशनलाल गुर्जर को गिरफतार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त तीन बोलेरो व एक जीप को जब्त किया गया है। 
घटना के सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करने के प्रयास किये जा रहे है। घटना में सम्मिलित वांछित मुख्य आरोपी भुपेन्द्रसिंह उर्फ टम्मु सहित शेष आरोपियों की गिरफतारी को लेकर टीमों का गठन कर गिरफ्तारी के लिये विभिन्न स्थानों पर तलाश के लिये पुलिस को भेजा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE