रतलाम। जिले में विकास पर्व के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन विकासात्मक कार्यों का निर्माण, भूमिपूजन, लोकार्पण किया जा रहा है। इसी क्रम में रतलाम के जवाहर नगर में 22 लाख रुपए लागत के कम्युनिटी हॉल का भूमिपूजन किया गया।
इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल तथा क्षेत्रीय पार्षद उपस्थित थे।आलोट जनपद पंचायत क्षेत्र में ग्राम पंचायत गुलबालोद में विगत दिवस आयोजित कार्यक्रम में गौशाला, वर्मी कंपोस्ट पिट तथा निर्मल नीर का लोकार्पण किया गया। इसके अलावा ताल में दिव्यांगजनों को निःशुल्क सामग्री का वितरण किया गया। विकास पर्व के अंतर्गत 19 जुलाई को रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम नलकूई में चेक डैम निर्माण, लोकार्पण, भाटी बड़ोदिया में अमृत सरोवर तालाब निर्माण, ग्राम धोलका में पंचायत भवन का लोकार्पण होगा।