BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 4:29 pm
REPORT : एमपी के इस जिले में आयोजित विकास पर्व में शामिल होंगे सीएम शिवराज, तय हुआ कार्यक्रम, प्रशासन जुटा व्यवस्थाओं में, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का 20 जुलाई को नागदा में विकास पर्व एवं हितग्राही सम्मेलन का आयोजन प्रस्तावित है। मुक्तेश्वर महादेव परिसर में आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। मुख्यमंत्री चौहान यहां पर क्षेत्र के विकास के लिये 261.14 करोड़ के 184 कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इसमें 86 कार्यों का जिनकी लागत 168.52 करोड़ रु. है, का भूमि पूजन किया जायेगा तथा 98 निर्माण कार्य, जिनकी लागत 92.62 करोड़ रु. है, का लोकार्पण किया जायेगा। मुख्यमंत्री चौहान नागदा शहर में रोड-शो कर आमजन से भी मिलेंगे।

92.62 करोड़ रु. के 98 कार्यों का लोकार्पण होगा
विकास पर्व एवं हितग्राही सम्मेलन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 92.62 करोड़ रुपये के 98 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया जायेगा। इनमें स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ सेंटर, सीएचओ क्वाटर की बाउंड्री वाल एवं अन्य कार्य तथा सिविल अस्पताल खाचरौद में 10 बिस्तरीय आईसीयू का लोकार्पण होगा। इन सभी कार्यों की लागत 3.05 करोड़ है। लोक निर्माण विभाग सेतु संभाग के द्वारा 28.10 करोड़ रुपये की लागत के दो पुलों का लोकार्पण किया जायेगा। इनमें एक पुल बिरलाग्राम से भीकमपुर मार्ग होते हुए ग्राम नायन के पास चंबल नदी पर उच्चस्तरीय पुल का निर्माण तथा नागदा-रतलाम रेलखण्ड की 681/20-12 में रेलवे समपार पर समपार क्रमांक 98 पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण शामिल है।

जल संसाधन विभाग द्वारा 5.58 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बागेड़ी बैराज एवं पाड़सुत्या बैराज का लोकार्पण किया जायेगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा 20.66 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नौ सड़कों का लोकार्पण किया जायेगा। इसमें चांदवासला से निवाड़ी मार्ग, बंजारी से मीण मार्ग, रिगन्या से बोरदिया, बनवाड़ा रोड से किलोड़िया, रतन्याखेड़ी पहुंच मार्ग, रूपेटा पहुंच मार्ग, लसुड़ावन पहुंच मार्ग, चापाखेड़ा पहुंच मार्ग तथा नागदा रिंग रोड पहुंच मार्ग शामिल है।

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत 7.94 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ग्राम बाचाखेड़ी, निमाड़ी, श्रीबच्छ, सिपरदा, जलवास, भीकमपुर, कमठाना, मीण, फर्नाखेड़ी, पाड़सुत्या व नावटिया की नल जल योजनाओं का लोकार्पण किया जायेगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास द्वारा क्षेत्र के 51 ग्रामों में 2.02 करोड़ रुपये के विभिन्न ग्रामीण सीसी रोड, नाली निर्माण, कूप निर्माण आदि कार्यों का लोकार्पण होगा। नगर पालिका नागदा में 17 निर्माण कार्यों, जिनकी लागत 21.45 करोड़ रुपये है, जिसमें विभिन्न सड़कों का डामरीकरण, पानी की टंकी का निर्माण, सम्पवेल का निर्माण, स्वागत द्वार का निर्माण आदि कार्य हैं, का लोकार्पण किया जायेगा। इसी तरह नागदा के नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय भवन, जिसकी लागत 3.81 करोड़ रुपये है, का भी लोकार्पण किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE