BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 5:20 pm
REPORT : अपर सचिव गुप्‍ता ने किया स्‍कूल चले हम अभियान के तहत शालाओं का निरीक्षण, मौके पर मौजूद अधिकारियों व शिक्षकों का दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मप्र शासन चिकत्‍सा, शिक्षा विभाग के अपर सचिव एंव स्‍कूल चले हम अभियान के तहत नीमच जिले के लिए नियुक्‍त प्रभारी सचिव सुरभी गुप्ता ने बुधवार को जावद,खोर, नयागॉव, की शालाओं का निरीक्षण कर, स्‍कूल चले हम अभियान का जायजा लियाऔर शालाओं में छात्र-छात्राओं के नामांकन की जानकारी ली। उन्‍होने शासकीय हाईस्‍कूल खोर में छात्राओं की छात्रों की तुलना में अधिक उपस्थिति पर प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की। उन्होने कहा, कि कोई भी छात्र-छात्रा शालाओं मे प्रवेश से वंचित ना रहे। उन्होने यह भी निर्देश दिए, कि आंगनवाडी केन्‍द्रों में दर्ज बच्‍चों की संख्‍या के अनुपात में ही प्रथम कक्षा में विद्यार्थियों का स्‍कूल में दाखिला करवाया जाये। कोई भी बच्चा ड्राप्‍ट आउट ना रहे।

गुप्‍ता ने नीमच में निर्माणधीन मेडिकल कॉलेज भवन के निर्माण कार्य का मौके पर अवलोकन किया और निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष व्‍यक्‍त किया। उन्होने निर्देश दिए, कि प्रयास किया जावे, कि मेडीकल कॉलेज भवन का शेष रहा, कार्य भी तेजी़ से पूर्ण करवायें। अपर सचिव गुप्‍ता ने उत्‍कृष्‍ट छात्रावास नीमच का भी निरीक्षण कर, छात्राओं को उपलब्‍ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी सी.के.शर्मा, योगेश कन्‍डारा व अन्‍य अधिकारी भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE