BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 5:24 pm
KHABAR : मृतक अंशुल के परिवार को आर्थिक सहायता एवं बहन को शासकीय नौकरी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, गुजराती रामी माली समाज एवं संस्था युवा देवास दर्शन के सदस्य ने की मांग, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। उत्तराखंड हादसे में मृत हुए अंशुल मंडलोई के परिवार को आर्थिक सहायता की मांग को लेकर गुजराती रामी माली समाज एवं संस्था युवा देवास दर्शन के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में मुख्यमंत्री के नाम एवं विधायक गायत्रीराजे पवार के निवास जाकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 10 जुलाई की रात को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में एक दर्दनाक हादसे में अंशुल पिता अरुण मंडलोई निवासी लाला लाजपत राय व उसके साथी योगेन्द्र सोलंकी निवासी क्षिप्रा की मौत हो गई थी। अंशुल एक युवा समाजसेवी था और हमारी संस्था युवा देवास दर्शन के माध्यम से रक्तदान के लिए तत्पर रहता था। वर्तमान में अंशुल के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है। अंशुल परिवार का एकमात्र बेटा था तथा उस पर ही पूरे घर की जिम्मेदारी थी, लेकिन उसके चले जाने से आज परिवार के सामने लालन-पालन की समस्या उत्पन्न हो गई है। इतने बड़े हादसे के बाद अंशुल के परिवार की सहायता के नाम पर मात्र 1 लाख रुपये देवास कलेक्टर के माध्यम से रेडक्रास सोसायटी द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। वह 1 लाख रूपए भी अंशुल के मृत शरीर को उत्तराखण्ड से देवास लाने में खर्च हो गए। इसके अलावा अंशुल के परिवार को किसी भी प्रकार की कोई सहायता नहीं है। संस्था एवं समाजजनों ने मांग की है कि अंशुल के परिवार की आर्थिक स्थिति को समझते हुए राज्य व केंद्र सरकार के माध्यम से अंशुल के परिवार को 10 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दिलाई जाकर परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन अदिति है, जो बीसीए उत्तीर्ण कर चुकी है एवं पीएससी की तैयारी कर रही है। छोटी बहन को शासकीय नौकरी दिलाई जाए। जिससे वो अपने परिवार का पालन-पोषण कर सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन एवं संस्था सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE