BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 5:31 pm
KHABAR : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्रों ने नगर निगम महापौर प्रीति संजय सूरी के लग रहे फ्लेक्स बैनर पोस्टर को अलग करने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर 

Share On:-

कटनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कटनी के छात्रों ने नगर निगम महापौर प्रीति संजय सूरी को शहर के विभिन्न चौराहों में लग रहे फ्लेक्स बैनर पोस्टर को अलग करने ज्ञापन पत्र सोपा। दरासल एसडीएम कार्यालय के सामने वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई की प्रतिमा के पास लग रही होर्डिंग बैनर को अलग करने की बात महापौर से की शहर के मुख्य चौराहों पर जगह-जगह लग रहे फ्लेक्स बैनर पोस्टर होर्डिग को अलग करने की बात करते हुए नगर निगम परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने कहा राजनीतिक पोस्टर से लेकर संस्थानो के पोस्टर प्रतिमाओं के सामने लगा दिए जाते हैं। जिससे शहर के भिभिन्न चौराहों में लगी शहीदों की प्रतिमा इन बैनर पोस्टर से ढक जाती हैं एवीपी के छात्रों ने बैनर पोस्टर लगाने वालों के ऊपर कार्यवाही करने की मांग की साथ ही महिला महाविद्यालय के सामने लग रहे चाट फुल्की के ठेले एवम अन्य दुकानों को अलग करने की नगर निगम प्रशासन से बात की कॉलेज के सामने लग रही दुकानों की वजह से कॉलेज आने जाने में छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ता है इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  के छात्र आक्रोश में नजर आए और लग रही दुकानों को वहां से अलग करने के लिए नगर निगम प्रशासन को अल्टीमेटम दे डाला इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के  छात्रों ने कहा है जल्द अगर इस पर कार्यवाही नहीं की गई तो आगे इसको लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE