BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 19, 2023, 5:56 pm
BIG NEWS : आप विधायक लालपुरा पहुंचे मन्दसौर, विधानसभा चुनाव को लेकर बनाई रणनीति, शहर में निकाला पैदल मार्च, पढ़े पीडी बैरागी की खबर  

Share On:-

मन्दसौर। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में हलचल शुरू हो गई है। उसी बीच पंजाब से आए आम आदमी पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा ने मन्दसौर में चुनाव को लेकर खाखा तैयार किया है, जिसमे एमपी में सभी 230 सीटो पर आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारेगी और बीजेपी, कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगी। पार्टी प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। मन्दसौर आगमन पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से पंजाब के विधायक का स्वागत किया और गांधी चौराहे पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारे लगाते हुए, अपनी जीत का आगाज किया और शहर में पद यात्रा निकाली गई। जिसमे लोगों को जागरूक किया गया कि कांग्रेस-भाजपा को छोड़ आम आदमी पार्टी से जुड़े और पूरी ताकत के साथ एमपी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनाए। 
पंजाब के विधायक ने बताया कि दिल्ली में और पंजाब में हमारी पार्टी ने जो कार्य किए हैं वो आम लोगों के हितों के काम किए हैं। चुनाव में उम्मीदवार के लिए चयन प्रक्रिया के माध्यम से नाम तय होगा। यहां से जो नाम भेजे जाएंगे उनका सर्वे होगा और जिसको लोग चाहेंगे उसको उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। मुझे पार्टी ने यहां का सहप्रभारी बनाया गया है और हमे उम्मीद है कि एमपी में भी अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज कर प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE