मन्दसौर। यातायात पुलिस द्वारा पुलिस मुख्यालय और परिवहन विभाग के निर्देशों के अनुरूप एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में मन्दसौर ब्लॉक के समस्त स्कूलों के स्कूल ट्रैफिक नोडल अधिकारियों का प्रशिक्षण उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 में सम्पन्न हुआ।यातायत थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि स्कूल आने वाले नाबालिक बच्चो को परिवार वाले वाहन न दे स्कूल में टीचर और स्टाफ के सभी कर्मचारियों को समझाइश दी गई कि सभी को हेलमेट पहनकर ही वाहन से आवागमन करना चाहिए और ट्रैफिक नियमों का पालन करें और कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूल संचालकों ने एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है उसी सम्बंध में प्रशिक्षण दिया गया मन्दसौर जिले कि सभी तहसीलों में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेंगे।जो कि समय समय पर इनको जागरूक करने का कार्य करेंगे।