चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि. द्वारा संचालित ‘ ‘वंडर ईको-ग्रीन ईनिशिएटिव्स 2023’’ अभियान का शुभारम्भ जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया, कम्पनी के यूनिट हेड़ नितिन जैन एवं उपखण्ड़ अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया द्वारा निम्बाहेड़ा क्षेत्र की ग्राम पंचायत फलवा के वंडर सीमेंट पंचफल उद्यान, धनोरा में वृक्षारोपण कर किया गया। इस दौरान युनिट हेड जैन ने जिला कलेक्टर महोदय को पंचफल उद्यान में कम्पनी द्वारा किसानों के प्रशिक्षण हेतू स्थापित वर्मी कम्पोस्ट, अजोला यूनिट एवं मॉडल किचन गार्डन के डेमो का अवलोकन कराया तथा पर्यावरण संरक्षण एवं ग्राम पंचायतों की निजी आय को बढ़ाने हेतु किये जा रहे कार्यों से भी अवगत कराया। साथ हि इस अवसर पर जैन ने बताया की वर्ष 2023-24 में कम्पनी द्वारा परियोजना क्षेत्र के समस्त गांवों तथा प्लांट परिसर में लगभग 18,000 से अधिक पौधे लगाने एवं वितरण करने का लक्ष्य रखा गया हैं।
कलेक्टर ने वंडर सीमेंट लि. द्वारा संचालित किसान विकास कार्यक्रम तथा विभिन्न सामुदायिक विकास के कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान सरपंच, ग्राम पंचायत फलवा भोपराज टांक ने पंचफल उद्यान के नियमित रखरखाव एवं ग्राम पंचायत को पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामुदायिक विकास एवं पंचफल उद्यान हेतु समय-समय पर कम्पनी के द्वारा प्राप्त हो रहे सहयोग के बारे में कलेक्टर महोदय को अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि वंडर सीमेंट के सहयोग से ग्राम पंचायत फलवा के धनोरा गांव में 12.5 हेक्टेयर (50 बीघा) जमीन पर वंडर सीमेंट पंचफल उद्यान की स्थापना की गई है। जहां किन्नू, अमरुद, जामुन, सीताफल, शहतूत, आंवला, आम, एप्पल बेर आदि के लगभग 7000 फलदार पौधे लगाए गए हैं। पंचफल में वंडर सीमेंट द्वारा सोलर पंप सेट, वाटर स्टोरेज टैंक, पौधों में पानी देने लिए पाइपलाइन, पंचफल की सुरक्षा के लिए वायर फेंसिंग आदि का भी सहयोग किया गया है।
कलेक्टर ने पंचफल के सुचारु संचालन हेतु ग्राम पंचायत एवं वंडर सीमेंट लि. के प्रयासों की प्रशंसा की। इस दौरान तहसीलदार निम्बाहेड़ा गोपाल बंजारा, पंचायत समिति निम्बाहेड़ा से सहायक अभियन्ता अनिल जैन, सहायक विकास अधिकारी देवीलाल दशोरा, ग्राम विकास अधिकारी रामनिवास धाकड़ सहित पंचायत समिति, राजस्व विभाग एवं ग्राम पंचायत फलवा के कर्मचारीयों सहित वंडर सीमेंट लि. के ए.जी.एम., सी.एस.आर. हेमेन्द्र सिंह झाला एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।