BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2023, 11:02 am
NEWS : जिला कलेक्टर ने निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ज़िला कलेक्टर पीयूष समारिया निंबाहेड़ा के दौरे पर रहे। उन्होंने उपखण्ड व तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। ज़िला कलेक्टर ने निंबाहेड़ा पंचायत समिति सभागार में समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली व सभी विभागों में चल रही योजनाओं व कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित बजट घोषणाओं व विभागीय कार्य को अभिलंबपूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया, तहसीलदार गोपाल लाल बंजारा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
ज़िला कलेक्टर पीयूष समारिया ने चिकित्सा सुविधाओं के प्रति अपनी गंभीरता और दूरदर्शिता बताते हुए निंबाहेड़ा जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने नए भवन के निर्माण कार्यों की जानकारी ली व संबंधित कार्यकारी एजेंसी को गुणवत्ता पूर्वक व समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

फलवा में पंचवटी उद्यान का निरीक्षण कर किया पौधारोपण-
ज़िला कलेक्टर पीयूष समारिया ने वंडर इकोग्रीन इनीशिएटिव्स अभियान के तहत ग्राम पंचायत फलवा में पंचवटी उद्यान का निरीक्षण कर वृक्षारोपण किया। उन्होंने उद्यान में वर्मी कंपोस्ट, अजोला यूनिट एवं मॉडल किचन गार्डन के डेमो का अवलोकन किया। ज़िला कलेक्टर ने वंडर सीमेंट लिमिटेड द्वारा संचालित किसान विकास कार्यक्रम तथा विभिन्न सामुदायिक विकास के कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान उपखंड अधिकारी रमेश सीरवी पुनाडिया, तहसीलदार गोपाल लाल बंजारा, सरपंच भोपराज टांक, वंडर सीमेंट लिमिटेड के यूनिट हेड नितिन जैन सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE