छतरपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में संयुक्त राष्ट्र के द्वारा 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलिट् वर्ष घोषित किया है। जिसके तहत विभिन्न किस्मों वाली 1 घरेलू फसल जिसमें कुटकी, कोडोन, राजगिरा, ज्वार, चना, कुट्टू, बाजरा, रागी, कांगी, सहित विभिन्न हमारे पारंपरिक मोटे अनाज के उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से द ललित समूह द्वारा उनके असाधारण पोषण मूल्य और बहुमुखी प्रतिभा के लिए बढ़ावा देने के उद्देश्य से इनको अपने मैन्यू में भी शामिल किया गया है, समस्त मिलेट मेनू भारत की समृद्ध कृषि विरासत का उत्सव है, मिलेट न केवल पोषक तत्वों से भरपूर है बल्कि यह एक स्थाई समाधान भी प्रदान करता है जो हमारी भलाई और हमारे किसानों की आजीविका दोनों को लाभ पहुंचाता है जिसके उद्देश्य से समस्त मिलेट मैनु का अनुभव 19 जुलाई से 20 अगस्त तक भारत के ललित होटलों में आज से संचालित कर दिया गया है पर्यटकों को असाधारण भोजन का अनुभव प्राप्त होगा । भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और पाक विरासत को बढ़ावा देते हुए अपने मेहमानों को यादगार अनुभव भी प्रदान करेगा ।
आज के इस कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम में स्वागत भाषण खजुराहो नगर परिषद के सीएमओ बसंत चतुर्वेदी के द्वारा प्रस्तुत किए गए जिसमें उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस दूरदर्शी अभियान में ललित होटल की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की, पत्रकारो ने भी ललित होटल ग्रुप के द्वारा श्री अन्ना की लॉन्चिंग से देसी विदेशी पर्यटकों को एक नया अनुभव होगा व हमारे देसी खानपान से परिचय कराने के लिए ष्द ललित होटलष् की इस पहल का स्वागत किया, कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का भारतीय रीति रिवाज के साथ स्वागत हुआ तथा द ललित होटल के मैनेजर आशीष तिवारी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया, इस अवसर पर द ललित ग्रुप के राजेंद्र सिंह सहित समस्त स्टाफ व शहर के आए हुए अतिथि गण उपस्थित रहे ।