खरगोन। नर्सिंग कॉलेज के विद्यार्थियों की चार साल से रुकी परीक्षाओं के साथ ही आदिवासी छात्र संगठन ने विद्यार्थियों की तमाम समस्याओं को लेकर बुधवार को मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। गणेश मंदिर से कलेक्ट्रेट तक रैली निकाली गई। कलेक्टर गेट पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम 15 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौप गया। विद्यार्थियों ने कहा कि जो स्थानीय मुद्दे है। जिन्हे जल्द से जल्द पूरा किया जाय एवं जो बड़ी समस्याएं हैं उसको लेकर में उच्च शिक्षा विभाग को अवगत करा कर जल्दी से जल्दी पूरा कराया जाय अन्यथा आंदोलन को बाध्य होंगे। विद्यार्थियों ने बताया पिछले चार साल से नर्सिंग कोर्स कर रहे लेकिन अब तक परीक्षा नही हुई। परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है एवं हमे भी भविष्य की चिंता सता रही है।