देवास। सफलता के लिए कठिन परिश्रम एवं लगन की आवश्यकता होती है। कोई भी कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता है, प्रत्येक कार्य एवं प्रत्येक कार्य को करने वाला हर व्यक्ति महत्वपूर्ण होता है। समस्त पदाधिकारी विद्यार्थी अपने दायित्वों का निर्वहन संपूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से करेंगे। पद प्रभावशाली बनाने के साथ जवाबदार भी बनाते हैं। पदों का उपयोग विद्यालय रूपी परिवार एवं स्वयं की प्रगति तथा विकास के लिए किया जाना चाहिए।
यह बात देवास एसपी संपत उपाध्याय ने बतौर मुख्य अतिथि द हिमालय एकेडमी राधागंज में स्कूल कैबिनेट का शपथ ग्रहण समारोह में कही। निगम कमिश्नर विशालसिंह चौहान भी उपस्थित थे। एसपी उपाध्याय ने विद्यार्थियों को बैज एवं सैशेज लगाकर पदाधिकारियों के दायित्वों की घोषणा की ।
स्कूल केबिनेट में हेड बॉय मोहित बबलू राठौर, हेड गर्ल रोमा निलेश चौधरी, डिसीप्लीन सेक्रेटरी प्रीति दिनेश वर्मा, स्पोर्ट सेक्रेटरी ऋषभ दिलीप यादव, कल्चरल सेक्रेटरी सिद्धी मुकेश ठाकुर, इन्वायरमेन्ट सेक्रेटरी निशिका दामोदर तिवारी, हॉउस कैप्टन प्रतीक्षा आशीष वर्मा, आशीष ओमप्रकाश इवने, सरगम हरिओम चौरसिया एवं उत्कर्ष नेमीचन्द पटेल ने शपथ ग्रहण की।