नीमच। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजनान्तर्गत नीमच जिले से हरिद्धार की यात्रा 24 से 27 अगस्त 2023 तक एवं द्धितीय यात्रा जगन्नाथपुरी के लिए 5 से 10 सितम्बर 2023 तक आयोजित की गई है। जिसमें प्रथम यात्रा हरिद्धार के लिए नीमच जिले से 175 तीर्थ दर्शन यात्रियों का लक्ष्य रखा गया है एवं द्धितीय यात्रा जगन्नाथपुरी के लिए 200 तीर्थ यात्रियों का लक्ष्य रखा गया है।
हरिद्धार यात्रा के लिए आवेदकों से यात्रा के लिए आवेदन पत्र 21 जुलाई 2023 से 12 अगस्त 2023 तक लिये जावेंगे एवं जगन्नाथपुरी यात्रा के लिए आवेदकों से यात्रा आवेदन पत्र 4 से 24 अगस्त 2023 तक कक्ष क्रमांक-14 तहसील कार्यालय नीमच में प्राप्त किये जावेंगे। प्रत्येक दिवस में आवेदन पत्र प्रातः 11 से दोपहर 4 बजे तक प्राप्त किये जावेंगे।