शाजापुर। गुरुवार को महिला स्व सहायता समूह महासंघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सीएम के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। स्व सहायता समूह द्वारा आंगनवाड़ी में बच्चों को भोजन एवं नाश्ता प्रदान किया जाता है, इसे बनाने के लिए समूह को दो हजार रुपए प्रतिमाह दिया जा रहा। समूह के सदस्यों ने इस राशि को बढ़ाने की मांग की। समूह को बच्चों के लिए गेहूं और चावल पीडीएस दुकानों से दिया जाता है। समूह के सदस्यों ने आरोप लगाया हमें हर माह समय पर राशन नहीं मिलता। महिला बाल विकास विभाग द्वारा पहले अग्रिम राशि हमारे खाते में भेज दी जाती लेकिन अब तीन चार महीने तक भुगतान प्राप्त नहीं होता। सरकार को बार बार ज्ञापन सौंपा जा रहा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। 1 अगस्त से हम आंगनवाड़ियों में नाश्ता एवं भोजन देना बंद कर देंगे।
संगठन के अध्यक्ष प्रतिनिधि किशोर वर्मा ने बताया आज जिले भर की स्व सहायता समूह के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपकर भोजन एवं नाश्ते बनाने के मानदेय को बढ़ाया जाएं, इसके अलावा समय पर राशन एवं बिल का भुगतान किया जाएं। 1 अगस्त तक यदि हमारी प्रमुख मांगें नहीं मानी तो आंगनवाड़ियों में भोजन एवं नाश्ता देना बंद कर देंगे।