मन्दसौर। जिला अस्पताल कि स्थिति बहुत दयनीय है प्रदेश में भाजपा सरकार और जिले में 2 कैबिनेट मंत्री मगर जिले के हजारों लोग अपने परिवार वालों के अच्छे इलाज के लिए दर दर भटक रहे हैं और जिला अस्पताल में सोनोग्राफी सेंटर पर ताला लगा हुआ है मरीजों से सोनोग्राफी के लिए बाजार में मोटी रकम वसूली जा रही हैं मगर जनप्रतिनिधियों का ध्यान जिला अस्पताल की ओर नही उन्ही के क्षैत्र की जनता को जांच के नाम पर लूटा जा रहा हैं शामगढ़ तहसील से आए दुर्गेश ने बताया कि मैं मेरे परिजन को लेकर इलाज के लिए जिला हॉस्पिटल मंदसौर आया हूं मेरा गांव यहां से करीब 100 किलोमीटर दूर पड़ता है अच्छी सुविधा के कारण हम लोग यहां इलाज करवाने आते हैं मगर डॉक्टरों द्वारा सोनोग्राफी जैसी जांचे बाहर के लिए लिख दी है दुर्गेश ने आरोप लगाया है कि जिस प्रकार से जिला अस्पताल की यही स्थिति है तो छोटे क्षेत्रों में स्वास्थ विभाग की क्या स्थिति होगी अगर ऐसी स्थिति चलती रही तो गरीब परिवार के लोग अपना कैसे करवा पायेंगे प्रशासन से निवेदन करता हूं कि या तो यह व्यवस्था बन्द कर दी जाए या फिर इसे सुचारू रूप से चलने दिया जाए ।