मंदसौर। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग ने बताया कि वर्षाकाल के दौरान लोक निर्माण विभाग संभाग मंदसौर के अंतर्गत आने वाले सड़क मार्गों में गड्ढा या क्षतिग्रस्त पाये जाने पर सुधार कार्य हेतु अनुविभागीय अधिकारी लो.नि.वि. उप संभाग मंदसौर में राजेंद्र सोनगरा 9827672906 एवं उप संभाग गरोठ में कमल जैन 9425923324 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। अतः कोई भी व्यक्ति मोबाइल नम्बरों पर कॉल एवं व्हाट्सअप पर सड़क मार्ग में गड्ढा होने या सड़क क्षतिग्रस्त होने की सूचना दे सकते हैं।