BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2023, 7:11 pm
REPORT : कलेक्‍टर जैन ने किया सावन व मनासा में उर्वरक विक्रय केंद्र और गोदाम का निरीक्षण, किसानों से चर्चा कर लिया उर्वरक वितरण का जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्‍टर दिनेश जैन ने गुरूवार को सेवा सहकारी समिति सावन व विपणन संघ मनासा के उर्वरक विक्रय केंद्र व गोदाम का निरीक्षण कर उर्वरक की उपलब्‍धता व स्‍टाक का निरीक्षण किया। उन्‍होने किसानों को यूरिया उर्वरक नगद में विक्रय कार्य की जानकारी ली। इस दौरान सावन एवं मनासा में यूरिया व अन्‍य उर्वरक का पर्याप्‍त मात्रा में भण्‍डारण तथा किसानों को उर्वरक का विक्रय करना पाया गया।
निरीक्षण के दौरान मनासा में यूरिया 717 मिट्रीक टन, डीएपी 309 मिट्रीक टन, एनपीके 293 मिट्रीक टन एवं एमओपी 51.50 मिट्रीक टन का स्‍टाक भण्‍डारित पाया गया। कलेक्‍टर ने यहां उर्वरक खरीदी के लिए आए किसानों से चर्चा कर, उर्वरक के नगद में विक्रय की जानकारी ली।
ग्राम सावन की सोसायटी में उर्वरक के स्‍टाक का कलेक्‍टर जैन ने निरीक्षण किया। चर्चा में बताया गया कि 657 किसानों में से 417 किसानों व्‍दारा उर्वरक का उठाव किया जा चुका है। शेष किसान भी आवश्‍यकता के अनुसार उर्वरक का उठाव कर रहे है। गत वर्ष इस अवधि में 118 मिट्रीक टन यूरियाकिसानों व्‍दारा लिया गया था। अब तक 82 मिट्रीक टन यूरिया का उठाव सावन सोसायटी से किसानों व्‍दारा किया जा रहा है। वर्तमान में सोसायटी में पर्याप्‍त मात्रा में यूरिया व अन्‍य खाद का भण्‍डार है।
कलेक्‍टर ने किसानों से चर्चा कर नैनो यूरिया का उपयोग करने की समझाईश दी। इस निरीक्षण दौरान जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक आरपी नागदा व एसडीएम पवन बारिया भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE