BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 20, 2023, 7:18 pm
NEWS : जिला कलेक्टर ने की जिला स्तरीय जनसुनवाई, अधिकारियों को दिए संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आमजन की जन समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए त्रि स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के जनसुनवाई केंद्र में जिला कलेक्टर पियूष समारिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई की गई। आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए आयोजित जनसुनवाई के तहत सभी जिला स्तरीय अधिकारी डीओआईटी के वीसी कक्ष में उपस्थित रहे तथा उपखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। जिला कलेक्टर ने एक-एक कर परिवादियों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से 20 से अधिक परिवाद आए। अतिक्रमण, पट्टा, साफ सफाई, पेंशन परिलाभ, कार्यों की गुणवत्ता सहित सरकारी विभागों से संबंधित आमजन की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण करते हुए जिला कलेक्टर ने अधिकारियों से स्थिति रिपोर्ट पेश करने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को आमजन की समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनने और यथाशीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से संपर्क पोर्टल खोलकर शिकायतों को देखें एवं समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने 30 दिन से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का तुरंत निस्तारण करने को कहा।
जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलेक्टर अभिषेक गोयल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुगलाल, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (भू अवाप्ति) शैलेश सुराणा, एसीईओ राकेश पुरोहित, उपवन संरक्षक विजय शंकर पांडे, यूआईटी सचिव हिम्मत सिंह बारहठ, कोषाधिकारी दिग्विजय सिंह झाला, नगर परिषद आयुक्त रवींद्र सिंह यादव, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रामकेश गुर्जर, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद दशोरा, जिला रसद अधिकारी सुनील कुमार, उपनिदेशक उद्यान शंकरलाल जाट सहित पीडब्ल्यूडी, कृषि, महिला एवं बाल विकास, राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

धन्ना, गीता एवं चतरभुज की बंद पड़ी पेंशन तुरंत हुई चालू-
जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए बुजुर्ग परिवादियों की अटकी पेंशन जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने तुरंत चालू करवाई। चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति के सेमलिया निवासी दंपति धन्ना भील और गीता देवी भील की पेंशन पिछले चाह माह से वेरिफिकेशन ना होने के कारण बंद थी। जिला स्तरीय जनसुनवाई में दंपति ने जब जिला कलेक्टर के सामने अपनी बात रखी तो इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए  उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को इनकी पेंशन तुरंत चालू करवाने को कहा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों ने ई मित्र के माध्यम से वेरिफिकेशन करवा कर बुजुर्ग दंपति की पेंशन तुरंत चालू करवाई।
इसी प्रकार गंगरार पंचायत समिति के गांव सांडिया निवासी बुजुर्ग चतरभूज की पेंशन भी वेरिफिकेशन के अभाव में गत सात माह से बंद पड़ी थी । जिला स्तरीय जनसुनवाई में बुजुर्ग ने जिला कलेक्टर से अपनी अटकी पेंशन दिलवाने की गुहार लगाई तो इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए जिला कलेक्टर ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अधिकारियों को अटकी पेंशन चालू करवाने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर के संज्ञान में आने पर चतरभूज की अटकी पेंशन तुरंत चालू की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE