नीमच। श्री सीताराम शासकीय कन्या महाविद्यालय में नीमच की 25 वीं वर्षगांठ के अवसर पर रक्तदान अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी कार्यक्रम में पीजी कॉलेज प्राचार्य डॉ. के.एल.जाट गर्ल्स कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एन.के.डबकरा डॉ.जे.सी.आर्य और सत्येंद्र राठोड उपस्थित रहे।
सत्येंद्र राठौड ने रक्तदान के बारे में जानकारी प्रदान की एवं रक्तदान से होने वाले फायदों के बारे में बताया। पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ.के.एल.जाट ने बताया कि साइंस अभी तक रक्त बनाने में असमर्थ रहा है। रक्त केवल और केवल मानव शरीर में ही बनता है इसलिए सभी पात्र व्यक्तियों को रक्तदान करना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एन.के.डबकरा ने कहा कि रक्तदान महादान होता है एक बार रक्तदान बचाए 4 लोगों की जान रक्तदान नहीं कर सकने वाली समस्त छात्राऐं जागरूता अभियान से जुड़े और लोगो को रक्तदान हेतु प्रेरित अवश्य करें। अंत में आभार महाविद्यालय नोडल अधिकारी डॉ.महेंद्र राव ने माना