नीमच। जावद विधानसभा क्षेत्र में बह रही है, विकास की गंगा। विकास पर्व के तहत गुरूवार को ग्राम पंचायत मोरवन में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। उन्होने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर सुखलाल सेन, दिनेश अहीर, रामनारायण राठौर, अर्जुन माली, गुंजन कुंवर, हरीश पंवार, सरवानिया महाराज नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन, रमेश प्रजापतिएवं बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
मंत्री सखलेचा ने किया रूपपुरा आंगनवाडी का निरीक्षण-जावद प्रवास के दौरान मंत्री सखलेचा ने आंगनवाड़ी रूपपुरा का आकस्मिक निरीक्षण कर, उपलब्ध सामग्री व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होने छोटे-छोटे बालक बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया। मंत्री सखलेचा ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय रूपपुरा में छात्र छात्राओं से संवाद कर, विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।