शाजापुर। नगर के नई सड़क स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर की भूमि पर पसरे हुए अतिक्रमण को लेकर लगातार खबरें प्रकाशित करके प्रशासन का ध्यान इस ओर दिलाया गया। खबरों के बाद गुरुवार को तहसीलदार न्यायालय द्वारा भूतेश्वर महादेव मंदिर की भूमि पर बनी हुई। अवैध दुकानों को तोड़ने के लिए आदेश जारी किए गए। नोटिस चस्पा हुए और शुक्रवार सुबह से पूरा प्रशासनिक अमला दो जेसीबी डंपर पुलिस बल राजस्व और बिजली विभाग के साथ मिलकर मौके पर पहुंचा और अवैध रूप से किए गए निर्माण को ढहा दिया गया।