कटनी। विकास पर्व के दौरान गुरूवार को जनप्रतिनिधियों द्वारा जिले के 13 छात्रावासों में पुस्तकालय का किया गया शुभारंभ इसमें 7 राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के और 6 जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावास शामिल थे।
पुस्तकालय के शुभारंभ पर जनप्रतिनिधियों नें पौधारोपण भी किया विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने जहां कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास विजयराघवगढ़ में पुस्तकालय का शुभारंभ किया तो वहीं मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल और कलेक्टर अवि प्रसाद एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा की मौजूदगी में बालिका छात्रावास शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास कटनी एवं जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय अनुसूचित जाति उत्कृष्ट कन्या छात्रावास में पुस्तकालय का उद्घाटन किया। और नौनिहालों के भविष्य को संवारने के इस नेक कार्य को और अधिक विस्तार देने के लिए विधायक निधि से दस हजार रूपये की राशि प्रदान करने की घोषणा भी की गई मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा चलाए गए अभियान नो बुके जस्ट ए बुक और छात्रावासों में पुस्तकालय स्थापित करने के लिए किए गए नवाचार की जमकर सराहना की।