झाबुआ। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को आर्थिक स्वावलंबन प्रदान करने और उन पर आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार एवं परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका को मजबूत बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 5 मार्च 2023 को लाडली बहना योजना लागू की गई थी। इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जा रही है। जिससे हर साल कुल मिलाकर महिलाओं को 12000 रुपए की राशी प्राप्त होगी।
लाडली बहना योजना द्वितीय चरण के रजिस्ट्रेशन 25 जुलाई से प्रारंभ हो चुके हैं, जो बहने 1 जनवरी 2023 को 21 वर्ष या उससे अधिक तथा 23 वर्ष से कम आयु की हैद्य वे सभी समग्र पोर्टल पर आधार म -ालब कर लाडली बहना योजना हेतु आवेदन कर सकती है। पहले इस योजना में चार पहिया वाहन को पात्रता नहीं थी परन्तु इसमें संशोधन कर केवल जिनके पास ट्रैक्टर हैं अब वे महिलाएं भी इस योजना का लाभ ले सकती हैं। विभिन्न स्थानों पर लाडली बहाना के फॉर्म लिए जा रहे है।