मंदसौर। आज मन्दसौर नगर पालिका परिषद के सभागृह में गौ पालको की मीटिंग बुलाई गई। जिसमे शहर के सभी गौ पालक उपस्थित हुए। मीटिंग में नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, सीएमओ, सभापति एवं पार्षद गण की उपस्थिति में सभी गौ पालको को समझाईश दी गई कि अपनी गायों को शहर में खुले में ना छोड़ा जाए, जिसके कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। गौ पालको को यह भी बताया गया कि पहले गौ पालको पर 500 रुपए का जुर्माना वसूला जा रहा था अब उसे बड़ाकर 1000 रुपए कर दिया गया। इन गायों के कारण यातायात, व्यवस्था भी प्रभावित हो रही हैं। अब पशुपालक मालिक पर एफआईआर दर्ज 133 में मुकदमा भी करा सकते हैं। सभी पशुपालकों को समझाया गया और आग्रह किया गया कि अपने पशु को खुले में न छोड़े उनको बाड़े में ही रखे ताकि हम सब मिलकर सुन्दर स्वच्छ मन्दसौर का निर्माण कर सके।