नीमच। संत शिरोमणि श्री रविदास मंदिर निर्माण एवं समरसता संदेश यात्रा मंगलवार को नीमच जिले के मनासा पहुंची। जहां विधायक अनिरुद्ध मारू, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, उपाध्यक्ष किशोर जोलानिया, राजा मारू, बंशीलाल राठौर एवं अन्य जनप्रतिनिधियों व पार्षदगणों ने चरण पादुका की पूजा अर्चना कर तथा यात्रा में उपस्थित पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य,यात्रा प्रभारी पूर्व सांसद चिंतामणि मालवीय एवं पवन पाटीदार का स्वागत किया।
समरसता संदेश यात्रा मे भाटखेड़ी चौराहे से विधायक मारू एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी ने क्रमशः चरण पादुका एवं मिट्टी एवं जल संग्रहण कलश अपने सिर पर रखकर, समरसता संदेश यात्रा के साथ मनासा नगर का भ्रमण किया। समरसता यात्रा मनासा नगर का भ्रमण करते हुए मनासा के अन्नपूर्णा मंदिर चौराहे पर आयोजित जन संवाद स्थल पर पहुंची। जहां जनसंवाद का कार्यक्रम हुआ।
इस मौके पर पवन पाटीदार, भगवान परमार, राजेश लढ़ा, गोपाल गुर्जर, सुखलाल पंवार, यात्रा प्रभारी मदन मौर्य, रवि गोयल, कैलाश पुरोहित, बंशीलाल राठौर, पुष्कर झंवर, गणमान्य नागरिक, पार्षदगण, एसडीएम पवन बारिया, जनअभियान परिषद विरेंद्रसिह ठाकुर, जिला संयोजक राकेश कुमार राठौर सहित अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे।