BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2023, 8:16 pm
NEWS : राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने ली बैठक, सफाई कर्मचारियों को सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने के दिए निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य राहुल महाराज ने मंगलवार को नगर परिषद सभागार में नगर परिषद, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं अनुसूचित जाति निगम के अधिकारियों की बैठक ली। महाराज ने नगर परिषद में किसी भी कार्मिक की पदोन्नति, बकाया भुगतान इत्यादि कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होने पर खुशी जाहिर की तथा कोरोना काल में कोरोना के कारण मृतक कर्मचारियों के प्रकरण पुनः राज्य सरकार को भिजवाने के निर्देश दिये। उन्होने समय समय पर सफाई कर्मचारियों की चिकित्सा जांच करने, उनको सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने तथा वर्दी आदि का समय पर भुगतान करने के निर्देश दिये।
राजस्थान राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य राहुल महाराज ने अधिकारियों से चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों के स्वीकृत पद तथा कार्यरत कर्मचारियों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने तथा ठेके पर कार्यरत कर्मचारियों को श्रम विभाग के नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य ने कहा कि बैठक का उद्देश्य विभिन्न निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का प्रशासनिक स्तर पर समाधान के साथ ही राज्य सरकार की जनकल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं से समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ को वास्तविक समीक्षा करना है। उन्होंने निर्देश दिये कि महिला सफाईकर्मियों को हार्ड वर्क न देते हुए घर के समीप कार्य मुहैया कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देश दिये कि समस्त नगर निकाय सफाई कर्मचारियों के हितों की रक्षा कर त्वरित न्याय प्रदान करें तथा सफाई कर्मचारियों के वेतन-भत्ते, बोनस, मुआवजा, अनुकम्पा नियुक्ति, आदि के प्रकरणों का समय पर भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE