नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले हुए भूमि घोटाले ने एक बार फिर बोतल में बंद बंगला-बगीचा समस्या के जिन्न को बाहर निकाल दिया है। इस बार बंगला-बगीचा समस्या के जिन्न को बोतल से बाहर निकालने के पीछे 100 करोड़ रूपये से अधिक के भूमि घोटाले को दबाने की तैयारी नगर सरकार ने की है। इसको लेकर आज बंगला नंबर 60 स्थित परिषद कक्ष में नपाध्यक्ष स्वाति चौपड़ा की विशेष उपस्थिति में विशेष सम्मेलन की शुरूआत हुई। इस सम्मेलन में शहर विकास से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही इस बार नपा के इस सम्मेलन में शहर की सबसे जटिल समस्या बंगला-बगीचा के निराकरण के लिए भी प्रस्ताव रखा गया है। अन्य विकास कार्यों के मुद्दों पर भी अंतिम मुहर लगेगी। वहीं हाल ही में उजागर हुए भूमि घोटाले को लेकर विपक्ष पार्षदों ने भी हमलावर के रूप में मोर्चा संभाल लिया है। सुबह 11.15 बजे जैसे ही सम्मेलन की शुरूआत हुई तो राजेश लालवानी फर्श पर बैठ गए। वहीं जीनू मेहता, योगेश प्रजापति, राजेश लालवानी और वीरेंद्र पाटीदार, हरगोविंद दीवान और भरत अहीर ने भी अपने-अपने सुझाव रखे। इस दौरान भाजपाई पार्षद अपनी बातों में मस्ती में हंसी ठिठौली में मशगूल दिखाई दिए।