BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2023, 11:32 am
KHABAR : पुलिस से पुतले को लेकर भिड़ी महिला कांग्रेस कार्यकर्ता, बोलीं, पुलिस ने हाथापाई की फोड़ दी हमारी चूडिय़ां, पढे़ खबर 

Share On:-

गुना। मणिपुर की घटना को लेकर महिला कांग्रेस के नेतृत्व में कांग्रेसजन ने मंगलवार को हनुमान चौराहे पर जमकर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया। इस दौरान पुतले को लेकर पुलिस और कांग्रेसजनों में जमकर झूमाझटकी हुई। झूमाझटकी में पुतले की हालत यह हुई कि वह कई हिस्सों में टूट गया। इस दौरान आधा हिस्सा ट्रक के नीचे गिर गया। वहीं  बचे खुचे हिस्से को जैसे-तैसे कांग्रेसजनों ने आग के हवाले किया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर मारपीट करने एवं चूडियां फोडऩे का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने मणिपुर घटना को लेकर पीएम मोदी और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन हनुमान चौराहे पर एकत्रित हुए। यहां उन्होंने मणिपुर घटना को लेकर पहले जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जैसे ही कांग्रेस दहन के लिए पुतला लेकर आएं तो पुलिस ने उसे छुड़ाने की कोशिश की। इसके बाद से ही कांग्रेसजनों और पुलिस के बीच पुतले को लेकर जमकर झुमाझटकी हुई। करीब पन्द्रह मिनट तक पुतले को लेकर हनुमान चौराहे पर जाम के बीच तमाशा चलता रहा। इस दौरान पुतले का एक हिस्सा टूटकर ट्रक के नीचे जा गिरा। बाकी बचे हुए हिस्से को किसी तरह कांग्रेसजनों ने आग के हवाले कर दिया। इस दौरान महिलाओं के साथ भी पुलिस की जमकर हाथापाई हुई। महिला कांग्रेसजनों के अनुसार पुलिस ने उनके साथ अभ्रदता करते हुए झुमाझटकी की। यहीं नहीं उनके साथ हाथापाई कर चूडिय़ां तक फोड़ दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE