नीमच। पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच अमित तोलानी, द्वारा जिले में नषे से मुक्ति के तहत सभी थाना प्रभारीयों को अधिक से अधिक कार्यवाही करने हैतु निर्देषित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एस.एस. कनेष व एसडीओपी महोदय मनासा यशस्वी षिंदे के निर्दशन में उपनिरीक्षक निलेष सोलंकी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस ने 44 लीटर हाथ भटटी की कच्ची शराब जप्त कर एक आरोपी के विरूध्द प्रकरण दर्ज किया गया है।
दिनांक 25.07.2023 को सउनि0 डीएस तिवारी को उनके मुखबिर से सूचना मिली की प्रतिक्षालय के सामने प्रतापपुरा फंटा पर एक व्यक्ति दो केन में हाथ भटटी की कच्ची शराब लेकर जाने वाला है मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए आरोपी अनवरलाल पिता नाहरसिंह बांछडा उम्र 30 साल नि0 चपलाना बांछडा डेरा के कब्जे से दो केनो में भरी 44 लीटर हाथ भटटी की कच्ची शराब जप्त की गयी तथा आरोपी के विरूध्द प्रकरण दर्ज किया गया है।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम सउनि0 डीएस तिवारी, सेनिक मोहनसिंह की सराहनीय भुमिका रही।