BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2023, 11:50 am
KHABAR : महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कनाड़िया गुलमर्ग परिसर स्थित लाइट हाउस प्रोजेक्ट का किया अवलोकन, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कनाड़िया गुलमर्ग परिसर स्थित लाइट हाउस प्रोजेक्ट का अवलोकन किया गया। विदित हो कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में निम्नवर्गीय एवं मध्यमवर्गीय परिवारों को अपना स्वयं का आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य के तहत प्रधानमंत्री द्वारा देश के 6 शहरों के साथ ही इंदौर शहर में 1 जनवरी 2021 को लाइट हाउस प्रोजेक्ट प्रारंभ किया गया था। महापौर भार्गव द्वारा कनाड़िया स्थित गुलमर्ग परिसर में निर्माणधीन प्रधानमंत्री आवास योजना के लाइट हाउस प्रोजेक्ट का अवलोकन किया गया। लाइट हाउस प्रोजेक्ट में सेंडविच पैनल पद्धति तथा ग्लोबल हाउसिंग टेक्नोलॉजी चौलेंज इंडिया के माध्यम से तैयार किए जा रहे आवास का महापौर द्वारा अवलोकन किया गया। इसके साथ ही अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा द्वारा लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत निर्मित आवास इकाई के फ्रेब्रिकेशन, तकनीकी आदि का प्रेजेटेशन के माध्यम से महापौर को अवगत कराया गया। इसके साथ ही लाइट हाउस प्रोजेक्ट के तहत निर्माणधीन आवास की गुणवत्ता के संबंध में किस प्रकार से मॉनिटरिंग रखी जा रही है, इसका भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर पूर्व आईडीए अध्यक्ष मधु वर्मा, अन्य जनप्रतिनिधि, अधीक्षण यंत्री महेश शर्मा व अन्य उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE