BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2023, 3:10 pm
BIG NEWS : नगर पालिका का विशेष सम्मेलन और जोरदार हंगामा, जब पार्षदों ने टेबल ठोककर छीना माइक तो..., सत्ता में काबिज भाजपा के ये पार्षद भी आपस में उलझे, बंगला-बगीचा समस्या को लेकर बड़ा निर्णय, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ एंकर महक बानो की खबर

Share On:-

नीमच। नगर पालिका की छठी बैठक एक बार फिर हंगामेदार रही। बैठक की विषय सूची में शामिल चारों प्रस्तावों पर तीखी बहस के साथ पार्षदों, नेता प्रतिपक्ष और सभापति ने अपने विचार रखे। 45000 बंगला वासियों की समस्या पर बंगला बगीचा व्यवस्थापन नियमों में संशोधन व सरलीकरण संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजे जाने पर विचार विमर्श हुआ। जीनू मेहता, राजेश लालवानी, वीरेंद्र पाटीदार और योगेश प्रजापति ने जनहित के दृष्टिकोण से अपनी बातों को विस्तार से रखा। हॉट मैदान की दुकानों पर प्रस्ताव पारित हुआ कि 15 लोगों को पूर्व में तय नियम के अनुसार दुकानें दी जाना चाहिए। एक का न्यायालय में मामला विचाराधीन है। शेष तीन दुकानों की रीटेंडरिंग पर पार्षदों ने बहुमत से सहमति जताई। 
यहां पर राजेश लालवानी ने कहा कि जो 2 लोग कहीं भी नहीं गए उन्हें दुकान दी जाना चाहिए। लीज नवीनीकरण के प्रस्ताव पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप हुआ। टेबलें ठोककर माइक छीन कर पार्षदों ने खूब हंगामा किया। इस दौरान नप अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा ने 5 मिनट के लिए बैठक स्थगित कर दी। निर्दलीय पार्षद राजेश लालवानी ने मीटिंग में फर्श पर बैठकर अपने वार्ड में काम ना होने को लेकर और अधिकारियों के रवैये पर आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मेरे वार्ड की जनता दुखी है मैं कुर्सी पर कैसे बैठूं। 
राकेश किलोरिया ने वार्ड में सफाई कर्मचारियों का मुद्दा उठाया। पानी के बिलों की वसूली को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष और जलकल सभापति छाया जायसवाल ने पानी के कनेक्शनधारियों पर कार्रवाई की बात कही तो भाजपा के ही पार्षद विरोध पर उतर गए। इस बीच भाजपा पार्षद रूपेंद्र लॉक्स और छाया जायसवाल आपस में उलझ गए। दारा सिंह यादव ने कहा कि नल कनेक्शन कैसे काट सकते हो चुनाव आ रहा है। एमओएस, नगर पालिका में व्याप्त भ्रष्टाचार और अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही पर पार्षदों के साथ-साथ भाजपा के सभापति मनोहर मोटवानी भी खूब बरसे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE